फुल्लीडूमर: खेसर में काली मंदिर प्रांगण से निकली भव्य कलश शोभायात्रा, अखंड रामधुन का आयोजन
खेसर के विश्वकर्मा टोला स्थित काली मंदिर प्रांगण में रविवार की सुबह 8 बजे अखंड राम धुन सह रामलीला-रासलीला कार्यक्रम को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा। पूरे विश्वकर्मा समाज द्वारा आयोजित इस शोभायात्रा में गांव के सैकड़ो महिला, युवतियों युवकों ने बाजे-गाजे के साथ श्री राम का जयकारा लगाते हुए शोभा यात्रा निकाली। जिसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए।