फुल्लीडूमर: फुल्लीडुमर पुलिस ने नगरडीह गांव से एक गैर-जमानती वारंटी को किया गिरफ्तार
फुल्लीडुमर पुलिस ने थाना क्षेत्र के नगरडीह गांव से एक गैर जमानत वारंटी सूरज पंजियार को गिरफ्तार कर लिया। उसकी गिरफ्तारी थाना अध्यक्ष बबलू कुमार एवं एसआई शरद श्रीकांत ने सुरक्षा बलों के साथ उसके घर नगरडीह गांव में गुप्त सूचना पर छापेमारी कर की। थाना अध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद उसे जेल भेज दिया गया।