फुल्लीडूमर: फुल्लीडुमर पुलिस ने भौरा मोड़ से नाबालिक किशोरी को बरामद किया, अपहर्ता युवक गिरफ्तार
फुल्लीडुमर पुलिस ने थाना क्षेत्र के रामचंदा गांव से अपहृत एक नाबालिक किशोरी की दरियाफ्त करते हुए अपहर्ता 20 वर्षीय युवक मनोहर मांझी को भी गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी थानाध्यक्ष बबलू कुमार ने शुक्रवार की शाम 5:30 बजे गुप्त सूचना पर भौरा मोड़ से की। थानाअध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार युवक को शनिवार को अस्पताल में मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत भेज