फुल्लीडूमर: अंगराजोर गांव में बजरंगबली की प्रतिमा स्थापना और अखंड रामधुन संकीर्तन के लिए निकाली गई भव्य कलश शोभा यात्रा
प्रखंड के अंगराजोर गांव में बजरंगबली प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा एवं अखंड रामधुन संकीर्तन को लेकर बुधवार की सुबह भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। कलश शोभा यात्रा आयोजन स्थल से भीतिया बाजार होते हुए भीतिया बांध पहुंची। जहां कलश में जल भरकर वापस गांव के आयोजन स्थल आयी। जहां श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।