फुल्लीडूमर: रघुचक में पेयजल संकट, डेढ़ महीने से बंद जलमीनर के सामने ग्रामीणों का प्रदर्शन #jansamasya
प्रखंड के तेलिया पहाड़ पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 5 रघुचक गांव के ग्रामीणों के समक्ष पेयजल को लेकर हाहाकार मचा है। पिछले डेढ़ महीने से नलजल का पानी ग्रामीणों को नहीं मिल रहा है। स्टेबलाइजर के जल जाने से यह समस्या उत्पन्न हुई है। पेयजल समस्या को लेकर वार्ड सदस्य रंजीत दास के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीणों ने जल मीनार के समक्ष प्रदर्शन किया।