जगदलपुर: जिला एवं सत्र न्यायालय जगदलपुर में नेशनल लोक अदालत का आयोजन, 1432 प्रकरणों का किया गया निराकरण
जगदलपुर में जिला एवं सत्र न्यायालय में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाकर राजीनामा योग्य प्रकरणों में पक्षकारों की आपसी सुलह समझौता से निराकृत किये गये हैं। उक्त लोक अदालत में प्रकरणों कें पक्षकारों की भौतिक तथा वर्चुअल दोनों ही माध्यमों से उनकी उपस्थिति में निराकृत किये जाने के अतिरिक्त स्पेशल सिटिंग के माध्यम से भी पेटी ऑफेंस के प्रकरणों को निराकृत हुए।