ब्यौहारी: घोरी घाट में पारिवारिक विवाद, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया
ब्यौहारी थाना क्षेत्र के घोरी घाट में रविवार शाम पारिवारिक विवाद के चलते जमकर कहासुनी और तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही ब्यौहारी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाइश देकर मामला शांत कराया। पुलिस ने किसी भी अप्रिय घटना से इनकार करते हुए लोगों से आपसी विवाद शांतिपूर्वक सुलझाने की बात की है। वीडीओ रविवार शाम 5 बजे सामने आया है।