चान्दन: मेंहदी गांव में गंवाली काली पुजा के चढ़ावा विवाद में दो सेवादार में हुई मारपीट, एक जख्मी।
Chanan, Banka | Jul 7, 2026 मेंहदी गांव में मंगलवार शाम को गंवाली काली पूजा में चढ़ावा को रखने को लेकर दो पक्ष के बीच मारपीट हो गयी। जिसमें एक पक्ष के डब्लू कुमार जख्मी हो गया। जख्मी का इलाज रात करीब 9 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया में कराया गया। घटना को लेकर पीड़ित द्वारा सूईया थाने में शिकायत की गयी है।