बड़ी सादड़ी। बड़ी सादड़ी से जलोदा जागीर के बीच 13.77 किमी लंबी नई ब्रॉडगेज रेल लाइन का स्पीड ट्रायल गुरुवार को पूरा हुआ। रेल संरक्षा आयुक्त ई. श्रीनिवास ने ट्रैक, पुलों व सिग्नलों का निरीक्षण किया। स्पेशल ट्रेन 121 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ी।