गड़वारा बाजार-राजापुर रोड पर मंगलवार शाम 4 बजे एक अनियंत्रित ट्रैक्टर सड़क किनारे छप्पर में जा पलटा। हादसे के वक्त छप्पर के नीचे लोहे का काम कर रहे कारीगर बम बहादुर विश्वकर्मा चमत्कारिक रूप से सुरक्षित रहे। समतल सीसी रोड पर अचानक हुए इस हादसे से मौके पर राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।