फरीदाबाद: सेक्टर-11 में बैंक कर्मी बनकर क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर की ₹2 लाख की ठगी
साइबर ठगों ने बैंककर्मी बनकर सेक्टर-11 निवासी विकास कुमार से क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढाने का झांसा देकर दो लाख रुपये ठग लिए। साइबर थाना बल्लभगढ़ की पुलिस जांच में जुटी है। पीडित विकास कुमार ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया है कि फोन करने वाले ने खुद को बैंककर्मी बताकर झांसा दिया।