फरीदाबाद: ज़िले से बाहर के शस्त्र लाइसेंस धारक करवाएं अपना रजिस्ट्रेशन : संयुक्त पुलिस आयुक्त
शस्त्र धारक जिनके शस्त्र लाईसेंस फरीदाबाद से भिन्न अन्य अथॉरिटी से बने हुए हैं और वह 6 माह से अधिक समय से स्थाई या अस्थाई रूप से फरीदाबाद में निवास कर रहे हैं, ऐसे शस्त्र धारकों को सूचित किया जाता है कि वह अपने शस्त्र लाइसेंस का फरीदाबाद में रजिस्ट्रेशन करने के लिए तुरंत सरल पोर्टल पर आवेदन करें।