फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने शातिर चोर को किया गिरफ्तार
क्राइम ब्रांच की टीम ने वारदात के मुख्य आरोपी कुलदीप को पल्ला थाना के एक मोटरसाइकिल चोरी के मुकदमे में 14 मई को गिरफ्तार किया था। आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद करके मामले में पूछताछ की गई जिसमें आरोपी ने बताया कि उसी ने जेवरात चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। इस चोरी में उसका साथी रीतू तथा मां सुनीता भी शामिल थी।