फरीदाबाद: फरीदाबाद जिले में आगामी 25 में को होने वाले लोकसभा आम चुनाव को लेकर फरीदाबाद पुलिस की तैयारी पूरी
पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य के दिशा निर्देश और मार्गदर्शन में फरीदाबाद पुलिस द्वारा 25 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। सुरक्षा व्यवस्था के मध्य नजर फरीदाबाद में चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात है। मतदान केंद्रों पर पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान प्रक्रिया पूरी करवाई जाएगी।