महोबा: सपा ने चुनाव आयोग पर धांधली के आरोप लगाए, 8 अक्टूबर को पुतला दहन और प्रदर्शन का ऐलान किया
Mahoba, Mahoba | Oct 2, 2026 समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग पर चुनावों में धांधली और वोट चोरी के आरोप लगाए हैं। सपा जिलाध्यक्ष शोभालाल यादव और नगर अध्यक्ष रोशन अली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आयोग के गठन में पारदर्शिता की मांग की। नेताओं ने बताया कि अखिलेश यादव के निर्देश पर 2 से 8 अक्टूबर तक विरोध कार्यक्रम चलेंगे। 8 अक्टूबर को महोबा में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन करेंगे।