मुरैना नगर: एनडीपीएस एक्ट मामले में 2 आरोपियों को 1 साल की सजा और ₹5000 का जुर्माना
षष्टम अपर सत्र न्यायालय मुरैना द्वारा एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में सजा दी गई है, शासन की ओर से पैरवी इंद्र सिंह गुर्जर अपर लोक अभियोजक के द्वारा की गई ।बता दें कि सौरभ पूरी उप निरीक्षक ने पिपरई तिराहे पर दो मोटरसाइकिल सवार लोगों को गिरफ्तार कर तलाशी ली तो उनके पास से गाँजा जप्त किया और चालान न्यायालय में पेश किया गया, जिसके बाद दोनों को सजा सुनाई है।