मुरैना नगर: ज़िला कलेक्टर ने शनि मेले के आयोजन के लिए अपर कलेक्टर और ASP को नियुक्त किए नोडल अधिकारी
बानमौर तहसील के ऐंती पर्वत पर 28 और 29 मार्च को शनिश्चरी अमावस्या पर मेला आयोजित किया जायेगा।प्राचीन काल से ही भव्य मेले का आयोजन सफलतापूर्वक होता रहा है।जहां लाखों की संख्या में संपूर्ण देश से दर्शनार्थियों का आना होता है।मेले की संपूर्ण व्यवस्था के लिये कलेक्टर ने अपर कलेक्टर सीबी प्रसाद और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल धाकड़ को नोडल अधिकारी न्युक्ति किया।