शाजापुर: मोहल्ला मुगलपुरा में शासकीय स्कूल के पास कुत्ते ने स्कूली छात्रा पर हमला कर जख्मी किया
इन दिनों शाजापुर शहर में आवारा कुत्तों ने आतंक मचा रखा है। प्रतिदिन आवारा कुत्ते लोगों पर हमला करते हुए उन्हें जख्मी कर रहे हैं। लेकिन जिम्मेदार अधिकारी। इस और ध्यान देने को तैयार नहीं है। शनिवार दोपहर को मुगलपुरा स्थित शासकीय स्कूल मैं पढ़ने वाली जेनब पर आवारा कुत्ते ने हमला करते हुए जख्मी कर दिया। स्कूल के आसपास आवारा कुत्तों का जमावड़ा लगा रहता है।