शाजापुर: मक्सी में दो पक्षों के बीच हुए विवाद के मामले में पुलिस ने दर्ज किए 4 प्रकरण, अब तक नहीं हुई किसी की गिरफ़्तारी
बुधवार रात मक्सी दो पक्षों में हुए खूनी विवाद और उपद्रव मामले में मक्सी पुलिस ने कुल चार अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए हैं इनमें से पुलिस ने दो मामले मुस्लिम पक्ष की ओर से दर्ज किए जिसमें मुख्य आरोपी मक्सी नगर परिषद अध्यक्ष पति मोहन उर्फ कालू पटेल और उनके प्रतिनिधि महेंद्र उर्फ खाटू पटेल सहित अन्य के खिलाफ हत्या,बलवा सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज हुआ है।