शाजापुर: बुधवार रात दो पक्षों में हुए विवाद के बाद मक्सी में चौथे दिन भी बंद रहा बाज़ार, पुलिस बल रहा तैनात
मक्सी में बुधवार रात हुए विवाद के चौथे दिन भी बाजार बंद है। कस्बे में चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात है और अधिकारियों द्वारा स्थिति पर नजर रखी जा रही है। उल्लेखनीय है कि बुधवार रात को मक्सी में दो पक्ष में जमकर विवाद हुआ था। जिसमें गोलियां चली और पथराव भी हुआ था। इस विवाद में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए थे।