शाजापुर: मक्सी में दूसरे दिन भी बाजार रहे बंद, चप्पे-चप्पे पर तैनात रहा पुलिस बल, पसरा रहा सन्नाटा
मक्सी में बुधवार रात को दो पक्षों में हुए विवाद के बाद से माहौल गरमाया हुआ है। शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन बाजार बंद रहा। सुरक्षा व कानून व्यवस्था की दृष्टि से नगर में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। पुलिस अधिकारी लगातार नगर में भ्रमण कर रहे हैं। मक्सी में शाजापुर जिले के विभिन्न थानों के पुलिस बल के साथ ही भोपाल, उज्जैन, देवास जिलों से भी पुलिस बल लगा है