शाजापुर: ग्राम भालूखेड़ा में किसान को बंधक बनाकर सोयाबीन लूट के मामले की पुलिस कर रही जांच
सुनेरा थाना क्षेत्र के ग्राम भालूखेड़ा में किसान सुभाष पिता ओंकारसिंह पाटीदार को बंधक बनाकर मारपीट की। बदमाशों ने करीब 6 लाख रुपए कीमत की सोयाबीन और खाद की बोरियां लूट लीं। पीड़ित किसान के अनुसार बदमाश हथियार लेकर उसके घर पहुंचे। उन्होंने किसान के हाथ-पैर बांधकर और सिर पर रॉड से वार कर उसे घायल कर दिया। जिसके बाद सोयाबीन लूट लिया।