जहानाबाद: ऑटो पलटने से प्रतापपुर की एक महिला गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल से पीएमसीएच रेफर
कुरथा थाना क्षेत्र के प्रतापपुर निवासी उर्मिला देवी अपने घर से ऑटो पर सवार होकर कुरथा अलावलपुर जा रही थीं। इसी दौरान धौरहरा के पास अचानक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें जहानाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से रेफर कर दिया गया।