बालूमाथ: बिजली करंट लगने से माइक्रोफाइनेंस कंपनी का कर्मी घायल
शनिवार देर शाम बालूमाथ महावीर मंदिर मोहल्ला स्थित एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी का कर्मी करंट लगने से घायल हो गया। जिसकी पहचान उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिला निवासी रोहित कुमार के रूप में हुई। जैसे स्थानीय एवं अन्य कर्मियों के द्वारा बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। जहां पर डॉक्टर दयानंद प्रसाद की देखरेख में इलाज किया जा रहा है।