चांडिल से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने चौका थाना की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बालू स्टॉक यार्ड में खड़ी गाड़ी की चाबी छीनने और 30 हजार रुपये की मांग किए जाने का आरोप लगा है। गाड़ी मालिक जब शिकायत लेकर थाना पहुंचा, तो उसका आरोप है कि उसे घंटों बैठाकर रखा गया। हालांकि थाना प्रभारी ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। अब मामले में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने जांच और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
मामला सरायकेला-खरसावां जिले के चौका थाना क्षेत्र के चांदूडीह स्थित माहेश्वर हेम्ब्रम के बालू स्टॉक यार्ड का है। गाड़ी मालिक अस्मित राज के अनुसार, उनकी गाड़ी संख्या JH05 CM 0586 स्टॉक यार्ड में खड़ी थी। इसी दौरान अभिषेक कुमारआदित्य सिंहदेव पर चालक से गाड़ी की चाबी छीनने का आरोप लगाया गया है।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि पिछले 8 से 10 दिनों से उनसे 30 हजार रुपये की मांग की जा रही थी। चालक से चाबी छीने जाने की सूचना मिलने पर वे चौका थाना पहुंचे।
अस�
Khagaria, Khagaria | Nov 22, 2026