बिश्रामपुर: राजकीयकृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय मल्लाहटोली में प्रबंधन समिति का गठन, कृष्ण कुमार अध्यक्ष व सुचिता देवी बनीं संयोजिका
विश्रामपुर प्रखंड अंतर्गत गुरहा कला पंचायत के मल्लाह टोली स्थित राजकीयकृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय में गुरुवार की सुबह तकरीबन 11 बजे विद्यालय प्रबंधन समिति का चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराया गया। इस दौरान कुल सोलह सदस्यों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से समिति का गठन किया गया।