हनुमानगढ़: जिले के पंडितावाली गांव में गोगामेड़ी जाने का कहकर निकला युवक लापता, 5 दिन बीतने पर भी नहीं मिला कोई सुराग
हनुमानगढ़ जिले के गांव पंडितावली में एक युवक लापता हो गया है। युवक गोगामेड़ी जाने की बात कह कर घर से निकला था। अभी तक युवक का कोई सुराग नहीं चल पाया। युवक के पिता ने थाना में अपहरण के आरोप में अज्ञात जने के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस युवक की तलाश कर रही है।