वैशाली: जन स्वास्थ्य कल्याण समिति ने मोहिउद्दीनपुर में आग से प्रभावित परिवारों के बीच राहत सामग्री का किया वितरण ।
प्रखंड क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर में दो लोगों के घर गुरुवार की रात आग लग गयी थी, जिससे लाखों रूपये की क्षति हुयी थी।इस बारे में जब जन स्वास्थ्य कल्याण समिति के सचिव डा.एल.बी.सिंह को पता चला तब वह अपनी टीम के साथ पीड़ित परिवार के सदस्यों से मिलने पहुंचे ।