वैशाली: दहेज हत्या में फरार चल रहे भागवतपुर से पति व सास समेत तीन गिरफ्तार, भेजा गया जेल
दहेज के लिए विवाहिता की हत्या करने के मामले में फरार चल रहे भागवतपुर से तीन आरोपियों को लालगंज एसडीपीओ के नेतृत्व में वैशाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनमें एक महिला भी शामिल है। अभी भी घटना में अन्य शामिल आरोपी फरार हैं। जिनकी तलाश की जा रही है। वहीं थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने कहा कि अन्य आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।