बारां: कोटा रोड मिनी सचिवालय के पास मल्टी स्टोरी बिल्डिंग में चोरी की नियत से चढ़ा युवक, गिरने से हुई मौत
Baran, Baran | May 3, 2025 शहर के कोटा रोड मिनी सचिवालय के समीप स्थित बिल्डिंग में बीती रात को चोरी की नीयत से चढ रहा युवक अचानक संतुलन बिगड़ने पर ऊंचाई से गिर गया जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया आनन फानन में वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों व लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।