बारां: खाद्य सुरक्षा के कार्यों में बीएलओ की नियुक्ति के विरोध में बीएलओ ने कोटा रोड पर हुई बैठक में किया कार्य बहिष्कार
Baran, Baran | May 4, 2025 खाद्य सुरक्षा के आवेदनों के निस्तारण करने हेतु आदेश पारित कर उपखंड अधिकारी द्वारा बीएलओ को नियुक्त किया गया तथा उपखंड अधिकारी की अध्यक्षता में पंचायत समिति के राजीव गांधी सेवा केंद्र पर शनिवार को शाम 4 बजे एक मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग में उपस्थित सभी बीएलओ ने उक्त कार्य का बहिष्कार कर दिया।