बारां: मांगरोल मंडी गेट के पास चाय पी रहे व्यक्ति के साथ सरियों से की गई मारपीट, ज़िला अस्पताल में उपचार के दौरान हुई मौत
Baran, Baran | May 3, 2025 मांगरोल कस्बे के बारां रोड मंडी गेट के पास शनिवार दोपहर एक बजे करीब चाय की तड़ी पर चाय पी रहे एक व्यक्ति के ऊपर नकाबपोश लोगों ने लाठी डंडों सरियों सेहमला कर घायल कर दिया । लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को मांगरोल उप जिला अस्पताल में भर्ती करवाया ।हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रैफर किया जहां उपचार के दौरान इसकी मौत हो गई