बारां: धाकड़ युवा क्लब का भामाशाह सम्मान व शपथ ग्रहण समारोह धाकड़ छात्रावास बारां में हुआ संपन्न, ऊर्जा मंत्री नागर हुए शामिल
Baran, Baran | May 3, 2025 ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर शनिवार को बारां दौरे पर रहे, जहां वे धाकड़ छात्रावास में आयोजित धाकड़ युवा क्लब के शपथ ग्रहण समारोह व भामाशाह सम्मान समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने धाकड़ युवा क्लब की नवनियुक्त कार्यकारिणी को शपथ दिलाई और धाकड़ छात्रावास में भूमि दान वह कमरे दान करने वाले भामाशाहों को दुपट्टा पहनकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।