फरसगांव: पर्रेबानगांव में शराब के नशे में युवक ने लगाई फांसी, फरसगांव थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरू की जांच
फरसगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पर्रेबानगांव में 35 वर्षीय भदरू राम मरकाम ने मंगलवार को घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया गया कि वह शराब पीने का आदी था और घटना से पहले परिजनों से विवाद हुआ था। परिजनों की सूचना पर फरसगांव पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।