पीरटांड: विष्णुगढ़ कांड पर झामुमो का भाजपा पर हमला, साजिश और सांप्रदायिक राजनीति का लगाया आरोप, दोषियों को कड़ी सजा की मांग
बस स्टैंड रोड स्थित जेएमएम जिला कार्यालय में झामुमो नेताओं ने शुक्रवार को 5 बजे प्रेस वार्ता आयोजित कर विष्णु गढ़ कांड को लेकर भाजपा पर साजिश, साम्प्रदायिकता और झूठ की राजनीति करने का आरोप लगाया।प्रेस वार्ता में जिला उपाध्यक्ष अजीत कुमार पप्पु, जिला प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा और महानगर अध्यक्ष राकेश कुमार रॉकी मुख्य रूप से मौजूद रहे।