रीठी: बड़ागांव सेक्टर में योजनाओं की समीक्षा, 3 सचिव व रोजगार सहायक को नोटिस जारी
Rithi, Katni | Dec 3, 2025 जनपद पंचायत रीठी के सीईओ राजेश नरेंद्र सिंह ने बड़ागांव सेक्टर पहुंचकर विभिन्न ग्रामीण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। समीक्षा में एक बगिया मां के नाम, श्रमिक नियोजन में वृद्धि, निर्माण कार्य, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की पूर्णता, समग्र व मनरेगा जॉब कार्ड धारकों की 100% ई-केवाईसी, एवं सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण पर विशेष जोर दिया गया