तालबेहट: तालबेहट कोतवाली पुलिस ने लूट की घटना में वांछित दो शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार
तालबेहट कोतवाली पुलिस ने एसपी संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दो शातिर अपराधी लूट की घटना को अंजाम देने के मामले में वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है,जो कि थाना पृथ्वीपुर जिला निवाड़ी मध्य प्रदेश के निवासी बताए गए हैं,उक्त मामले में पुलिस ने बताया अभियुक्तों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।