भागलपुर, 01 सितंबर 2026:- बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रभावित लोगों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न स्तरों पर कार्य किया जा रहा है। खरीक अंचल में चार सामुदायिक रसोई केंद्र संचालित किए जा रहे हैं, जहां अब तक 42,301 लोगों को भोजन कराया जा चुका है। सामुदायिक रसोई के माध्यम से बाढ़ प्रभावित एवं जरूरतमंद लोगों को नियमित रूप से भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।वहीं, कटाव निरोधी कार्य फ्लड कंट्रोल, नवगछिया के द्वारा कराया जा रहा है। नदी के कटाव को नियंत्रित करने के लिए विभागीय स्तर पर आवश्यक कार्रवाई लगातार की जा रही है।राहत एवं बचाव कार्य के तहत प्रभावित परिवारों के बीच 83 पॉलीथिन शीट का वितरण किया जा रहा है, ताकि उन्हें अस्थायी रूप से बारिश एवं अन्य प्रतिकूल परिस्थितियों से राहत मिल सके। इसके साथ ही लोगों के आवागमन एवं आवश्यकता पड़ने पर बचाव कार्य के लिए 4 नावों का परिचालन भी किया जा रहा है। प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है तथा जरूरत के अनुसार राहत एवं बचाव कार्यों को और तेज किया जा रहा है।
District Administration Patna
DM Darbhanga
District Administration, Madhubani
Madhepura District Administration
Bhagalpur District Administration
CMO Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
28 views | Bhagalpur, Bihar | Sep 1, 2026