चंदौली: संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान संबंधी बैठक कलेक्ट्रेट में डीएम की अध्यक्षता में हुई संपन्न
दस्तक एवं संचारी रोग नियंत्रण अभियान संबंधी अंतर्विभागीय बैठक शनिवार को डीएम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में संपन्न हुई। इस बैठक में डीएम ने दोनों अभियान को अंतर्विभागीय समन्वय बनाकर सफल बनाने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। सीएमओ डॉ युगल राय किशोर ने बताया कि यह अभियान 1 से 30 अप्रैल 2025 तक चलाया जाना है।