फूलिया कलां: बडला गांव में दबंगों ने खेत का रास्ता रोका, प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर रास्ता खुलवाया
फूलियाकलां क्षेत्र के ग्राम बडला में एक किसान को अपनी ही काश्त की जमीन तक पहुंचने से दबंगों द्वारा रोक दिया गया। सरसों की कटी हुई फसल खेत में पड़ी थी और रास्ता बंद होने से नुकसान का खतरा बढ़ता जा रहा था। मामला प्रशासन तक पहुंचा तो तहसीलदार ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए मौके पर पहुंच कर कार्रवाई की और रास्ता खुलवाकर किसान को राहत दिलाई।