कांके: रातु रोड स्थित बीजेपी महानगर कार्यालय में विधायक सीपी सिंह का किया गया स्वागत
Kanke, Ranchi | Dec 7, 2024 रातु रोड स्थित बीजेपी महानगर कार्यालय में शनिवार दोपहर करीब 12 बजे विधायक सीपी सिंह का अभिनंदन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विधायक सीपी सिंह लगातार सातवीं बार रांची विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए हैं। इस मौके पर केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ सहित कई बीजेपी नेता मौजूद रह।