कांके: डोरंडा स्थित नेपाल हाउस में श्रम नियोजन एवं उद्योग मंत्री ने पदभार ग्रहण किया, आरजेडी महासचिव ने दी बधाई
Kanke, Ranchi | Dec 7, 2024 डोरंडा स्थित नेपाल हाउस में शनिवार दोपहर करीब 12 बजे श्रम नियोजन एवं उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव ने पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर आरजेडी महासचिव कैलाश यादव ने उन्हें बधाई दी। इस दौरान आरजेडी महासचिव कैलाश यादव ने कहा कि श्रम नियोजन एवं उद्योग मंत्री संजय कुमार यादव से आरजेडी और राज्यवासियों को काफी उम्मीदें बनी हुई है।