अशोकनगर राजतला गांव निवासी फूल बाई अहिरवार उम्र (40) वर्ष पत्नी रमेश अहिरवार ने अज्ञात कारणों के चलते कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। शाम करीब 4 बजे उनकी तबीयत बिगड़ने पर परिजनों को घटना की जानकारी लगी परिजन तत्काल उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उनका इलाज जारी है।