पूरनपुर: महंद खास गांव में स्चच्छता अभियान की उड़ाई जा रही धज्जियां, आवास को लेकर भी लोग परेशान <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamasya nis:value=jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
पूरनपुर विकास खंड की ग्राम पंचायत महंद खास में जहां एक ओर लोग प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। तो वहीं गांव में स्वच्छता अभियान के नाम पर कूडे का ढेर घर के सामने लगाया जा रहा है। जिसको लेकर लोग परेशान है और विरोध करने पर लोग लड़ाई झगड़े पर आमदा हो जाते है। जबकि गांव में बना एकीकृत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केन्द्र शोपीस बने हुए हैं।