पूरनपुर: कोतवाली क्षेत्र के गांव में ससुर ने बहू के साथ की छेड़छाड़, पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि उसकी शादी डेढ बर्ष पूर्व हुई थी। उसके परिजनों ने शादी में अपनी हैसियत के अनुसार दहेज दिया था। कम दहेज को लेकर पति,सास, ससुर, जेठ और जेठानी मारपीट कर प्रताडित करते है और ससुर महिला पर गंदी नजर रखता था। आठ माह पूर्व महिला ने एक पुत्री को जन्म दिया इस लिए प्रताडित कर घर से निकाल दिया मुकदमा दर्ज।