पूरनपुर: गांव पिपरिया जयभद्र में दुकान पर बैठे किशोर की बेरहमी से पिटाई मामले में 4 नामजद और 10 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव पिपरिया जयभद्र के रहने वाले सुनील गिरी ने बताया कि उसका भांजा अनूप गिरी उस के पास रहता है। 10 मई को अनूप गिरी किराने की दुकान पर बैठा था। तभी गाव के रहने वाले गोलू पांडे से कुछ कहासुनी हो गई। इस बात से नाराज होकर गोलू पांडे, धर्मवीर, अजयपाल, निरंजन ने दस अज्ञात लोगों के साथ मिलाकर लाठी डंडे व धारदार हथियार से पिटाई की।