पूरनपुर: नगर के मोहल्ले में शादी का झांसा देकर युवती के साथ बहनोइयों की मदद से कई बार किया दुष्कर्म, बनाई अश्लील वीडियो
पूरनपुर नगर के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती ने बताया कि पड़ोस के रहने वाले रिस्तेदार युवक ने उसको प्रेम जाल में फंसा लिया। आरोप है कि शादी का झांसा देकर सात साल से वह उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा है। आरोपी युवती को अपने बहनोइयों के घर घुमाने के बहाने ले जाकर उसको अपनी हवस का शिकार बनाया। इस दौरान आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली।