पूरनपुर: मोहल्ला साहूकारा में सूदखोर से परेशान युवक ने न्याय न मिलने पर परिवार के साथ आत्महत्या की दी चेतावनी
पूरनपुर मोहल्ला साहूकारा के रहने वाले विशाल कुमार बाल्मीकि ने थाना सम्पूर्ण समाधान दिवस में दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसने जरूरत पड़ने पर मार्च 2021 में मोहल्ले के एक व्यक्ति से डेढ़ लाख रुपए 10% ब्याज पर लिया था। आरोपी ने पीड़िता सफाई कर्मचारी का एटीएम कार्ड पास बुक अपने पास जमा कर लिया था। पीड़ित ने न्याय न मिलने पर परिवार सहित आत्महत्या की चेतावनी दी।