ऊंचाहार: ऊंचाहार थाना क्षेत्र के युवक पर मंगेतर के साथ जबरन दुष्कर्म का आरोप, पुलिस में की गई शिकायत
भदोखर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने बुधवार को ऊंचाहार पुलिस को दिये शिकायती पत्र में बताया है कि,उसने अपनी 19 वर्ष की बेटी की शादी ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के पर्वत का पुरवा गाँव के युवक से तय की थी।शनिवार को युवक रात में उसके घर पहुंचा, जब घर के लोग मजार पर दिया जलाने गए थे।आरोप है कि युवक ने जबरन बेटी के साथ दुष्कर्म किया ।शादी से इंकार कर रहा है।