सिकंदरा: छात्रवृत्ति फार्म के बहाने नाबालिग छात्रा को कैफे बुलाने का आरोप, अश्लील बातें और जबरन पकड़ने की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज
राजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 वर्षीय छात्रा ने कैफे संचालक पर छात्रवृत्ति फार्म भरने के बहाने कई दिनों तक कैफे बुलाने और अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। विरोध करने पर जबरन पकड़ने की भी शिकायत की गई है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। छात्रा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 31 अगस्त को छात्रवृत्ति का